Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

CSK vs MI, IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

May 2, 2026

CSK vs MI, IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

खेल डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक, चेन्नई) में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। मंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमें पांच-पांच बार की चैंपियन हैं, इसलिए यह मैच काफी रोमांचक माना जा रहा है। इस सीजन में दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला है।

अच्छा ट्रैक लग रहा, पहले बैटिंग करेंगे- हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने कहा, ”हम पहले बैटिंग करेंगे। अच्छा ट्रैक लग रहा है। जिस तरह से हमने पिछले गेम में बैटिंग की, हम अपने बैट्समैन को रन बनाने का एक और मौका देना चाहते हैं। हमें अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना होगा और देखना होगा कि क्या होता है। मूड अच्छा रहा है, यह चैलेंजिंग रहा है। हमें लड़ना होगा। यह प्राइड के लिए खेलने के बारे में भी है। कुल मिलाकर अच्छा क्रिकेट खेलें। 40 ओवर में, हम 2-3 ओवर में गेम हार गए जो बड़े मोमेंट्स थे। हमारा एक डेब्यू है – लेगी (रघु शर्मा) अपना पहला गेम खेलेगा और कृष अश्विनी की जगह वापस आएगा।”

कॉन्फिडेंस के हिसाब से सब ठीक- रुतुराज 

रुतुराज गायकवाड़ ने कहा, “हम पहले बैटिंग करने की सोच रहे थे। विकेट अच्छा लग रहा है, थोड़ा खराब है, ज़्यादा नहीं बदलेगा। बैटिंग के लिए मुश्किल ट्रैक, पिछला गेम। कॉन्फिडेंस के हिसाब से सब ठीक हैं। प्रोसेस पर टिके रहें, प्रोसेस को सही करें और रिज़ल्ट आएगा। (रामकृष्ण) घोष गुरजपनीत सिंह की जगह और प्रशांत वीर अकील हुसैन की जगह आए हैं।”

टीमों का इस सीजन प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन कमजोर रहा है। टीम ने 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और 6 में हार का सामना किया है। अंकतालिका में टीम 9वें स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 में से 3 मैच जीते हैं और 5 हारे हैं। दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ में पहुंचना अब काफी मुश्किल नजर आ रहा है। इस सीजन की पिछली मुलाकात में चेन्नई ने मुंबई को उसी के घर में 103 रन से हराया था। अब मुंबई के पास उस हार का बदला लेने का मौका है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मैच- 40
चेन्नई सुपर किंग्स- 19 जीत
मुंबई इंडियंस- 21 जीत

पिच और मौसम रिपोर्ट

चेन्नई में मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना नहीं है। शाम के समय ओस का असर देखने को मिल सकता है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। चेपॉक की पिच इस सीजन मिली-जुली रही है, कभी बल्लेबाजों को मदद मिली है, तो कभी स्पिनर्स हावी रहे हैं। अब तक ज्यादातर मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।

दोनों टीमें:

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी।

मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रयान रिकल्टन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें