Site icon Dainik Savera Times

RR के ये 5 खिलाड़ी आज के मैच में बढ़ा सकते है CSK की मुश्किलें, इस खिलाड़ी पर रहेगी नजर

CSK vs RR

CSK vs RR

CSK vs RR: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में सोमवार यानी आज चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आइए आपको राजस्थान के उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो चेन्नई के लिए इस मुकाबले में बड़ा खतरा बन सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा वैभव सूर्यवंशी होंगे। वैभव अगर छह ओवर के पावरप्ले में खेल गए, तो चेन्नई का गेंदबाजी अटैक मुश्किलों में घिर सकता है। वैभव ने पिछले एक साल में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है।आईपीएल 2025 में वैभव ने 7 मुकाबलों में 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन बनाए थे। वैभव के खेल में पिछले सीजन के बाद और ज्यादा सुधार आया है।

ये भी पढ़ें- पंजाब किंग्स की गुजरात टाइटंस से भिड़ंत, जानें कौन किस पर भारी

 

यशस्वी जायसवाल
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को चेन्नई सुपर किंग्स का गेंदबाजी अटैक खूब रास आता है। यशस्वी ने चेन्नई के खिलाफ खेले 8 मुकाबलों में 161 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 266 रन बनाए हैं। इस दौरान वह तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। यशस्वी अगर लय में नजर आए, तो चेन्नई की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

शिमरोन हेटमायर
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर की हालिया फॉर्म काफी अच्छी चल रही है। हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप 2026 में हेटमायर का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने 7 मुकाबलों में 186 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 248 रन बनाए थे। इस दौरान हेटमायर ने दो अर्धशतक लगाए थे। कैरेबियाई बल्लेबाज अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखता है।

ये भी पढ़ें- ”अमेरिका जमीनी हमला करता है, तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा”, ईरान की US को कड़ी चेतावनी

 

रवींद्र जडेजा
चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लंबे समय तक खेलने के बाद जडेजा इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं। जडेजा चेन्नई के बल्लेबाजों और गेंदबाजों की ताकत और कमजोरी से अच्छी तरह से वाकिफ हैं, जिसका फायदा राजस्थान को रणनीति बनाने में मिल सकता है। जडेजा इस मुकाबले में राजस्थान के लिए सबसे बड़े ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। वह बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं।

जोफ्रा आर्चर
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा लेते हुए नजर आ सकते हैं। आर्चर के पास जबरदस्त रफ्तार मौजूद है और अच्छी लाइन एंड लेंथ के बूते वह चेन्नई के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर सकते हैं। आर्चर का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 में शानदार रहा था और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक डॉट गेंदें फेंकने वाले गेंदबाज रहे थे।

Exit mobile version