Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मौजूदा खिलाड़ियों को शारीरिक तौर पर और बेहतर होना होगा : Saina Nehwal

November 25, 2025

मौजूदा खिलाड़ियों को शारीरिक तौर पर और बेहतर होना होगा : Saina Nehwal

नई दिल्ली: ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भारतीय खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन की मांगों पर खरा उतरने और प्रदर्शन में निरंतरता लाने के लिए अपनी शारीरिक फिटनैस बेहतर करने की सलाह दी है। साइना ने बताया कि मौजूदा पीढ़ी के लिए चोटें आम बात हो गई है और महिला एकल खिलाड़ियों की नई जमात में आक्रामकता का अभाव है।

लीजैंड्स विजन लीगेसी टूर इंडिया के लिए शहर में आई साइना ने कहा,‘हमें प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। हमे सात्विक-चिराग, लक्ष्य या सिंधु या आने वाले खिलाड़ियों से लगातार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। हमे नतीजे चाहिए।’ उन्होंने कहा,‘उन्हें अच्छे ट्रेनर और फिजियो देखने चाहिए, अगर शरीर 100 फीसदी फिट है तो कोचिंग कठिन नहीं है। लगातार खिताब जीतने के लिए शरीर को मजबूत बनाने की कवायद में अधिक ट्रेनर और फिजियो पर फोकस करना होगा।’

ये भी पढ़ें- ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! सरकार बना रही नया सिस्टम, रद्द होंगे ड्राइविंग लाइसेंस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें