Site icon Dainik Savera Times

सीडब्ल्यूआई ने डैरेन सैमी को वेस्टइंडीज टीम के सभी प्रारूपों के कोच किया नियुक्त

पोर्ट ऑफ स्पेन: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के निदेशक माइल्स बैसकॉम्ब ने डैरेन सैमी को वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम के सभी प्रारुपों का कोच नियुक्त किया है। वह अप्रैल 2025 में वर्तमान टेस्ट कोच आंद्रे कोले का स्थान लेंगे।

सीमित ओवर कोच डैरेन सैमी सभी प्रारूपों के लिए कोच बनाये जाने पर कहा, “किसी भी प्रारुप में, किसी भी पद पर वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए हमेशा से सम्मान की बात है। हालांकि इस खबर की कल्पना मैंने भी नहीं की थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कोच बनूंगा, लेकिन जिस तरह से अभी तक चीजे सामने आयी हैं उससे मुझे इस काम से प्यार हो गया है। मैं अपनी नई भूमिका, नई यात्रा के लिए भी उत्साहित हूं।”

Exit mobile version