Site icon Dainik Savera Times

David Warner ‘ड्रिंक-एंड-ड्राइव’ मामले में दोषी करार, 1500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर को अब गाड़ी चलाने के लिए इंटरलॉक डिवाइस का इस्तेमाल करना होगा, क्योंकि सिडनी की एक अदालत ने ड्रिंक-एंड-ड्राइव मामले में उन्हें दोषी पाया है।

ईस्टर संडे के दिन रैंडम ब्रैथ-टैस्टिंग साइट के पास पहुंचने पर एक यात्री के साथ सीट बदलने की कोशिश करने के बाद, 39 वर्षीय वॉर्नर पर ‘मिड-रेंज’ ड्रिंक-ड्राइविंग के लिए 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया।

ये घटना 5 अप्रैल (ईस्टर संडे) को हुई थी, जब वॉर्नर एक वाहन चला रहे थे और रैंडम ब्रैथ-टैस्टिंग साइट से पहले ही रुकने के कारण चर्चा में आ गए। रैंडम ब्रैथ टैस्ट में कानूनी सीमा से दोगुने से ज्यादा अल्कोहल पाए जाने पर पूर्व टैस्ट ओपनर पर ‘मिड-रेंज’ ड्रिंक-ड्राइविंग का आरोप लगाया गया था।

Exit mobile version