Site icon Dainik Savera Times

T-20 में David Warner ने Virat Kohli को छोड़ा पीछे, टॉप-5 में पहुंचे खिलाड़ी

David Warner Surpasses Virat Kohli : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर इन दिनों इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट में लंदन स्पिरिट की ओर से खेल रहे हैं। 11 जुलाई को उन्होंने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ 71 रनों की शानदार पारी खेलकर टी20 क्रिकेट में एक खास मुकाम हासिल किया। इस पारी के साथ ही उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप 5 में जगह बना ली।

शोएब मलिक से आगे निकलने का मौका

टी-20 क्रिकेट में रन बनाने के मामले में क्रिस गेल 14,562 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं। कायरन पोलार्ड (13,854 रन) दूसरे और एलेक्स हेल्स (13,814 रन) तीसरे नंबर पर हैं। चौथे स्थान पर शोएब मलिक (13,571 रन) हैं। अब वॉर्नर 13,545 रन के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि विराट कोहली (13,543 रन) छठे स्थान पर खिसक गए हैं। आने वाले मैच में वॉर्नर के पास सिर्फ 27 रन बनाकर शोएब मलिक को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

1. क्रिस गेल – 14,562 रन
2. कायरन पोलार्ड – 13,854 रन
3. एलेक्स हेल्स – 13,814 रन
4. शोएब मलिक – 13,571 रन
5. डेविड वॉर्नर – 13,545 रन
6. विराट कोहली – 13,543 रन

वॉर्नर के टी-20 करियर के आंकड़े

डेविड वॉर्नर ने अब तक 419 मैचों की 418 पारियों में 36.80 की औसत से 13,545 रन बनाए हैं। उनके नाम 8 शतक और 113 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 135 रन है। इस दौरान उन्होंने 1,388 चौके और 477 छक्के लगाए हैं और 50 बार नॉटआउट रहे हैं।

Exit mobile version