जालंधर: पंजाब के जालंधर जिला उपायुक्त विशेष सारंगल ने मंगलवार को ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित होने वाले 40वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के प्रबंधों का जायजा लिया। देश का प्रतिष्ठित 40वां सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट 25 अक्टूबर से 03 नवंबर तक यहां ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
DC Vishesh Sarangal ने स्टेडियम में 40वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियों की समीक्षा की

