Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

DC vs GT: गुजरात टाइटंस ने छह विकेट से जीता मैच, दिल्ली कैपिटल्स की सीजन में लगातार दूसरी हार

April 5, 2023

DC vs GT: गुजरात टाइटंस ने छह विकेट से जीता मैच, दिल्ली कैपिटल्स की सीजन में लगातार दूसरी हार

IPL 2023, DC vs GT Highlights : आईपीएल के 16वें सीजन के सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा है। उसे गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने छह विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.2 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

 

DC vs GT Live Score: गुजरात की शानदार जीत

गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में हरा दिया। युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन के नाबाद अर्धशतक की बदौलत गुजरात ने मैच को छह विकेट से अपने नाम किया। गुजरात की सीजन में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी हार है। दिल्ली को पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.2 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए मोहम्मद शमी और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, साई सुदर्शन ने 48 गेंद पर नाबाद 62 रन बनाए। डेविड मिलर 16 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। विजय शंकर ने 23 गेंद पर 29 रन बनाए। उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा गया था। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने 14-14 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने पांच रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए एनरिच नोर्त्जे ने दो विकेट लिए। खलील अहमद और मिचेल मार्श को एक-एक सफलता मिली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें