Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

DC vs PBKS, IPL 2026 : दिल्ली ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, अपने घर में पंजाब किंग्स को रोकना चुनौती (देखें प्लेइंग 11)

April 25, 2026

DC vs PBKS, IPL 2026 : दिल्ली ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, अपने घर में पंजाब किंग्स को रोकना चुनौती (देखें प्लेइंग 11)

खेल डेस्क: आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

हम पहले बल्लेबाजी करेंगे- अक्षर पटेल

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हम अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं और उसे डिफेंड करना चाहते हैं। दूसरी पारी में पिच धीमी हो सकती है। सभी टीमें अच्छा खेल रही हैं, हम भी अच्छा खेलने की कोशिश कर रहे हैं। हम छोटी-छोटी गलतियां कर रहे हैं और जरूरी मौकों पर जीत नहीं पा रहे हैं। हमें उस पर काम करने की जरूरत है। प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।”

सीजन फिलहाल बहुत अच्छा चल रहा- श्रेयस अय्यर

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “टॉस जीतने के बाद मैं गेंदबाजी ही चुनता। सीजन फिलहाल बहुत अच्छा चल रहा है। हमें वर्तमान में रहना होगा। सही आदतें अपनानी होंगी। इस मैच में भी हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।”

पंजाब किंग्स को अपने घर में हराना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी चुनौती है। पंजाब सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस मैच से पहले पंजाब 6 मैचों में बिना एक भी मैच गंवाए 11 अंक लेकर अंकतालिका में शीर्ष पर है। वहीं दिल्ली फिलहाल छठे स्थान पर है। दिल्ली के 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 अंक हैं।

दोनों टीमें:

दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।

पंजाब किंग्स :
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

ये भी पढ़ें: कोई ऐसी रकम नहीं बनी जो मुझे खरीद ले… Raghav Chadha का पुराना वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें