Site icon Dainik Savera Times

रोहन जेटली फिर DDCA अध्यक्ष बने, पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को दी मात 

DDCA President : रोहन जेटली एक बार फिर दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष बन गए जिन्होंने भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को चुनाव में मात दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अरूण जेटली के बेटे 35 वर्ष के रोहन को 1577 वोट मिले जबकि आजाद को 777 वोट पड़े ।
कुल 2413 वोट डाले गए थे और जीतने के लिये 1207 वोट चाहिये थे। रोहन 2020 में निर्विरोध चुने गए थे और एक साल बाद उन्होंने एडवोकेट विकास सिंह  को हराया ।
BCCI के पूर्व अध्यक्ष सीके खन्ना की बेटी शिखा कुमार ने उपाध्यक्ष पद के चुनाव में राकेश कुमार बंसल और सुधीर कुमार अग्रवाल को हराया । तीनों को क्रमश: 1246, 536 और 498 वोट मिले ।
अशोक कुमार (893) सचिव चुने गए जबकि हरीश सिंगला  (1328) कोषाध्यक्ष बने। अमित ग्रोवर (1189) संयुक्त सिचव होंगे। अन्य में आनंद वर्मा (985), मनजीत सिंह (1050), नवदीप एम (1034), शय़ाम शर्मा (1165), तुषार सहगल (926), विकास कत्याल (1054) और विक्रम कोहली (939) निदेशक के पद पर चुने गए ।
भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य आजाद फिलहाल पश्चिम बंगाल में बर्धमान दुर्गापुर सीट से तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं। उन्होंने DDCA में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे। दिवंगत अरूण जेटली 14 साल तक DDCA अध्यक्ष रहे थे ।
Exit mobile version