Site icon Dainik Savera Times

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा के पाकिस्तान जाने पर फैसला अभी बाकी है: सैकिया

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नवनियुक्त सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को कहा कि कप्तान रोहित शर्मा के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान में टूर्नामेंट से पहले होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने पर अभी फैसला होना बाकी है।

सैकिया ने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड में रोहित शर्मा के पाकिस्तान जाने पर विचार-विमर्श चल रहा है। उन्होंने कहा, “रोहित शर्मा आईसीसी मीडिया कार्यक्रमों के लिए पाकिस्तान जाएंगे या नहीं, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है।”

ये भी पढ़ें: SRH vs DC: कौन पड़ेगा किस पर भारी? जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का अपडेट

Exit mobile version