Site icon Dainik Savera Times

Premier League से पहले दिल्ली कैपिटल्स की बड़ी घोषणा, Akshar Patel बने टीम के कप्तान

नई दिल्ली: जेएसडब्ल्यू-जीएमआर के सह-स्वामित्व वाली दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सत्र से पहले स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। 31 वर्षीय अक्षर पटेल वर्ष 2019 में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए और तब से छह सत्र में फ्रैंचाइजी के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों में से एक हैं।

उन्होंने कैपिटल्स के लिए 82 मैचों में 967 रन बनाए हैं और 7.09 की शानदार इकॉनमी से 62 विकेट लिए हैं। आज यहां इस अवसर पर टीम के नए कप्तान के रुप में अक्षर का स्वागत करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के अध्यक्ष किरण कुमार गांधी ने कहा, ‘‘हमें अक्षर को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त करते हुए बेहद खुशी हो रही है। वह 2019 से कैपिटल्स परिवार का अभिन्न अंग रहे हैं और उन मूल्यों को अपनाते हैं, जिन पर यह टीम बनी है।

यह निर्णय एक कप्तान के रुप में उनके लिए स्वाभाविक प्रगति को दर्शाता है – दो सत्रों तक हमारे उप-कप्तान रहने से लेकर अब टीम का नेतृत्व करने तक, उन्होंने हमेशा हमारे लिए हर मौके पर अपना योगदान दिया है। अक्षर को हमारे कोचिंग स्टाफ और अनुभवी नेतृत्व समूह का पूरा समर्थन प्राप्त है और मैं उन्हें इस नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने कहा, ‘‘मैंने दिल्ली कैपिटल्स में एक क्रिकेटर और एक कप्तान के रुप में अक्षर की प्रगति को पहली बार देखा है। अक्षर पटेल ने कप्तान नियुक्त किए जाने पर कहा,‘‘दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है और मैं अपने मालिकों और सहयोगी स्टाफ का मुझ पर भरोसा जताने के लिए बहुत आभारी हूं।’ दिल्ली कैपिटल्स अपने आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत 24 मार्च लखनऊ के खिलाफ विशाखापत्तनम में करेगी।

ये भी पढ़ें- अलविदा आशा ताई… संघर्ष से भरा सफर, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने, पढ़ें पूरी कहानी

Exit mobile version