Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 182 रनों का दिया लक्ष्य

नयी दिल्ली: जेमिमा रॉड्रिग्स की 58 रनों की अर्धशतकीय पारी और ऐलिस कैप्सी के 48 रनों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने आज विमेंस प्रीमियर लीग के 17वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य दिया है।

आज यहां अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया। कप्तान मेग लानिंग और शेफाली वर्मा दिल्ली की अच्छी शुरूआत दी और पहले विकेट लिये 54 रन जोड़े। आशा सोभना ने शेफाली वर्मा 23 रन को आउट कर बेंगलुरु को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद आठवें ओवर में मेग लानिंग 29 रन आउट होकर पवेलियन लौट गई। उन्हें श्रेयंका ने पगबाधा आउट किया। जेमिमा रॉड्रिग्स ने 36 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाये। जेमिमा को 18वें ओवर में श्रेयंका ने बोल्ड आउट किया। ऐलिस कैप्सी ने 32 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 48 रनों की पारी खेली। जेस जॉनसन एक रन बनाकर आउट हुई। मैरिजेन कप्प 12 रन और राधा यादव एक रन बनाकर नाबाद रही। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया।

Exit mobile version