Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल मार्श की जगह गुलबदीन नईब को टीम में दी जगह

नयी दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल मिचेल मार्श की जगह अफगानिस्तान के आलराउंडर गुलबदीन नईब को शेष बचे हुए आईपीएल 2024 के लिए अनुबंधित किया है।

नईब ने अफगानिस्तान के लिए 82 एकदिवसीय और 65 टी-20 मैच खेले हैं। दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ही मध्यम गति की तेज गेंदबाजी करने वाली नईब के पहली बार आईपीएल में जुड़े है। उन्हें उनकी बेस प्राइस 50 लाख रूपये की कीमत में साइन किया गया है। मार्श इस सत्र में दिल्ली के लिए केवल चार ही मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 61 रन ही बना सके। तीन पारियों में उनका उच्च स्कोर 23 का था। इसके अलावा उन्होंने आठ ओवर की गेंदबाजी करते हुए 12.87 की इकॉनमी रेट से एक विकेट लिया।

उल्लेखनीय है कि मिचेल मार्श दाहिने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के कारण आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर होकर ऑस्ट्रेलिया लौट गये है।

Exit mobile version