Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के बल्ले और अन्य उपकरण यात्रा के दौरान चोरी: रिपोर्ट

April 19, 2023

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के बल्ले और अन्य उपकरण यात्रा के दौरान चोरी: रिपोर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ आगामी मुकाबले से पहले दिल्ली के खिलाड़ियों के लाखों रुपये के बल्ले और अन्य उपकरण उनके किट बैग से यात्रा के दौरान चोरी हो गए। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार 16 बल्ले, पैड्स, शूज, थाई पैड्स और दस्ताने खिलाड़ियों के किट बैग्स से बेंगलुरु से दिल्ली की यात्रा के दौरान रविवार को चोरी हो गए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मैच खेलने के बाद लौटने पर खिलाड़ियों को जब किट बैग मिले तब उन्हें इस घटना का पता चला। उन्होंने फ्रेंचाइजी अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी जिन्होंने तुरंत आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। समझा जाता है कि चोरी हुए बल्ले कप्तान डेविड वार्नर,आलराउंडर मिशेल मार्श, विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट और यश धुल के थे। दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को अपना अभ्यास सत्र किया जबकि खिलाड़ियों ने अपने एजेंटों से नए बल्लों के लिए संपर्क किया है। दिल्ली का 20 अप्रैल को कोलकाता से मुकाबला होना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें