Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, इस बल्लेबाज ने खेलने से किया मना

March 24, 2026

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, इस बल्लेबाज ने खेलने से किया मना

खेल डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज बेन डकेट ने आगामी सीजन में नहीं खेलने का फैसला किया है। डकेट का फोकस राष्ट्रीय टीम में खेलने पर है। इस फैसले के चलते, डकेट अगले दो प्लेयर ऑक्शन में अपना नाम नहीं दे पाएंगे। इसका मतलब है कि वह आईपीएल 2027 और 2028 में नहीं खेल सकेंगे।

यह भी पढ़ें-
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स 13,600 करोड़ में बिकी, इस बिजनेसमैन ने खरीदी
‘भारत की विदेश नीति यूनिवर्सल मजाक बनी’, वेस्ट एशिया मुद्दे पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
13 साल के दर्द का अंत: इच्छामृत्यु पाने वाले Harish Rana का AIIMS में निधन, ये देश का पहला मामला

मैंने IPL से हटने का फैसला लिया: बेन डकेट 

डकेट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “मैंने आईपीएल से हटने का बेहद मुश्किल फैसला लिया है। मैंने इस बारे में काफी सोचा है। यह आसान निर्णय नहीं था। इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना मेरा बचपन से सपना रहा है। मैं इंग्लिश क्रिकेट को अपना सब कुछ देना चाहता हूं। ऐसा करने के लिए, मुझे यह सुनिश्चित करना होगा कि गर्मियों से पहले मैं शारीरिक और मानसिक रूप से अपनी सबसे अच्छी स्थिति में रहूं।”

डकेट ने कहा, “मैं दिल्ली में मौजूद सभी लोगों से तहे दिल से माफी मांगना चाहूंगा। मैं सचमुच इस फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने के अवसर को लेकर बहुत उत्साहित था। मैं पूरी तरह समझता हूं कि एक टीम बनाने में कितना समय और योजना लगती है। मेरे इस फैसले से होने वाली किसी भी तरह की परेशानी के लिए मैं माफी चाहता हूं। मैं सभी प्रशंसकों से भी माफी मांगना चाहूंगा, क्योंकि मैं जानता हूं कि दिल्ली में हर किसी के लिए यह कितना मायने रखता है।”

2 करोड़ रुपए में साइन किया था

दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट को 2 करोड़ रुपए में साइन किया था। टीम के पास श्रीलंका के पथुम निसांका के रूप में एक विदेशी ओपनिंग विकल्प भी मौजूद है। बेन डकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 43 टेस्ट मुकाबलों में 6 शतक और 16 अर्धशतक के साथ 3,555 रन बना चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने 34 वनडे मुकाबलों में 3 शतक और 9 अर्धशतक के साथ 1,345 रन बनाए हैं। 21 टी20 मुकाबलों में डकेट 527 रन जुटा चुके हैं। दाएं हाथ का यह खिलाड़ी बिग बैश लीग के साथ पाकिस्तान सुपर लीग में भी नजर आ चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें