वडोदरा: कुछ शीर्ष बल्लेबाजों की खराब फॉर्म की समस्या से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम वूमैंस प्रीमियर लीग मैच के आखिरी लीग मैच में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ जीत की तलाश में होगी। दिल्ली की जीत उन्हें सीधे गुजरात जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर में जगह दिला देगी। दूसरी ओर निचले पायदान पर मौजूद यूपी वॉरियर्स की जीत मुंबई की टीम के लिए रास्ता खोल सकती है।
दिल्ली के शीर्ष क्रम की बल्लेबाजों ने मौजूदा सत्र में अधिक रन नहीं बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली 7 मैच में 230 रन के साथ टीम की सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उनकी हमवतन स्टार लॉरा वोल्वार्ट ने 7 मैच में 194 रन बनाए हैं जो उम्मीद से कम है। शैफाली वर्मा 7 मैच में 179 रन ही बना पाई हैं। दिल्ली को इस अहम मैच में इस भारतीय सलामी बल्लेबाज से बड़े योगदान की उम्मीद होगी। नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 7 मैच में 132 रन बनाकर बेहद निराश किया है और उनकी एक बड़ी पारी टीम को जीत दिला सकती है।
गेंदबाजी में भी दिल्ली के विदेशी खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी मारिजेन कैप और वैस्टइंडीज की चिनेल हेनरी सिर्फ 7 और 6 विकेट चटका पाई हैं। भारतीय गेंदबाजों स्नेह राणा और मीनू मणि का भी यही हाल है। दूसरी ओर वॉरियर्स की टीम लगातार 2 हार के बाद इस मैच में उतर रही है। शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ पिछले मैच में टीम को 8 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग (7 मैच में 248 रन) और फीबी लिचफील्ड (6 मैच में 243 रन) की जोड़ी को छोड़कर टीम की अन्य बल्लेबाज मौजूदा सत्र में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। चोट के कारण लिचफील्ड की गैरमौजूदगी से भी टीम को नुक्सान हो सकता है। वारियर्स का गेंदबाजी विभाग भी इंगलैंड की सोफी एक्लेस्टोन (7 मैच में 6 विकेट) और भारत की दीप्ति शर्मा (7 मैच में 5 विकेट) जैसी खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन से प्रभावित करने में नाकाम रहा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...