Women’s Premier League 2026: महिला प्रीमियर लीग का 20वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच वडोदरा, कोटांबी के बीसीए स्टेडियम पर खेला गया। यूपी वॉरियर्स पर पांच विकेट से जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में जगह बना ली। अब दिल्ली का सामना 3 फरवरी को इस सत्र के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जाएंट्स से होगा। इस मुक़ाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया । दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया था और दूसरी और यूपी ने इस मुकाबले के लिए तीन बदलाव किए थे ।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 122 रन बनाए। उनके लिए दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 24 रनों की पारी खेली। जवाब में दिल्ली ने वोल्वार्ड्ट की 47 रनों की धुआंधार पारी की मदद से 18.4 ओवर में 126 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली की इस जीत से मुंबई इंडियंस इस सीजन से बाहर हो गई। इस जीत के साथ जेमिमा रोड्रिग्स की टीम आठ अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पहुंच गई जबकि मुंबई छह अंकों के साथ चौथे पायदान आ गई। वहीं, यूपी की बात करें तो वो पहले ही इस सीजन से बहर होती दिख रही थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11:-
दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), एल. वोल्वार्ड्ट, मारिजन कप, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), सिमरन शेख, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, शिप्रा गिरी, डिएंड्रा डॉटिन, चार्ली नॉट, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
DCW = 126/5(18.4) Delhi Capitals Women won by 5 wkts

