Site icon Dainik Savera Times

Denmark की Mia Blichfeldt ने इंडिया ओपन में स्टेडियम की आलोचना की

नई दिल्ली: डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट ने इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम की स्थितियों की आलोचना करने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के प्रदूषण स्तर को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक करार दिया। ब्लिचफेल्ट को पेट में संक्रमण हो गया था।

वह दूसरे दौर में चीन की वांग झी यी से 21-13, 16-21, 8-21 से हार गई थी। ब्लिचफेल्ट ने इंस्टाग्राम पर लिखा,‘भारत में एक लंबे और तनावपूर्ण सप्ताह के बाद आखिरकार घर पहुंच गई हूं। यह लगातार दूसरा वर्ष है जबकि इंडिया ओपन के दौरान मैं बीमार पड़ गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्वीकार करना वाकई मुश्किल है कि कई हफ्तों की मेहनत और तैयारी खराब परिस्थितियों के कारण बर्बाद हो जाती है।

यह किसी के लिए भी उचित नहीं है कि हमें धुंध, कोर्ट पर पक्षियों द्वारा फैलाई गई गंदगी और हर तरफ गंदगी के बीच अभ्यास करना और खेलना पड़ा।डेनमार्क की इस खिलाड़ी में विश्व बैडमिंटन महासंघ को टैग करते हुए लिखा,‘‘इस तरह की स्थितियां स्वास्थ्य के लिए हानिकारक और अस्वीकार्य हैं। मुझे खुशी है कि मैं पहले दौर में जीत हासिल करने में सफल रही और दूसरे दौर में भी मैंने अच्छा खेल दिखाया लेकिन जिस तरह की स्थिति थी उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं।

ये भी पढ़ें: Skand Shashthi: अप्रैल में कब है स्कंद षष्ठी? जानें सही तिथि, शुभ समय और पूजन विधि

Exit mobile version