Site icon Dainik Savera Times

Mbappe की मौजूदगी के बाद भी टौलूज ने पीएसजी को बराबरी पर रोका

 

पेरिस: किलियन एमबापे की मौजूदगी भी पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) को खराब प्रदर्शन से नहीं बचा सकी और गत चैंपियन ने फ्रेंच लीग फुटबॉल में टौलूज के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। एमबापे टीम की शुरुआती एकादश में शामिल नहीं थे। वह 51वें मिनट में ली कांग की जगह मैदान पर उतरे।

फ्रांस के इस अनुभवी स्ट्राइकर ने 62वें मिनट में रासमस निकोलाइसेन के फाउल के बाद पेनल्टी को गोल में बदल कर पीएसजी को बढ़त दिला दी। पीएसजी को इसके बाद अपनी बढ़त को बड़ा करने के कई मौके मिले लेकिन टीम हर बार चूक गई। पीएसजी के लचर खेल का फायदा टोलूज को मैच के 87वें मिनट में मिला।

अशरफ हकीमी ने मोरक्को के विंगर जकारिया अबौखलाल ने 87वें में मैदान पर टक्कर मार कर गिरा दिया। अबौखलाल ने पेनल्टी स्पॉट से गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।लीग के अन्य मैच में मोंटपेलियर ने लियोन को 4-1 से हराकर तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी जगह बनायी। लियोन की यह दो मैचों में लगातार दूसरी हार है।

Exit mobile version