Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

धोनी खुश हैं कि जडेजा, मोईन को मध्यक्रम में समय बिताने का मौका मिला

May 11, 2023

धोनी खुश हैं कि जडेजा, मोईन को मध्यक्रम में समय बिताने का मौका मिला

चेन्नई: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 रन की जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के 15 अंक हो गए हैं, जिससे वह टेबल-टॉपर्स गुजरात टाइटन्स से बस एक अंक पीछे है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम.एस. धोनी के लिए अच्छी बात रही कि उनके प्रमुख आॅलराउंडर रवींद्र जडेजा और मोईन अली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के मैच नंबर 55 में काफी समय तक विकेट पर टिके रहे।

जडेजा ने 16 गेंदों का सामना किया और 21 रन बनाए, जबकि मोइन अली ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी की और 12 गेंदों का सामना किया और 12 रन बनाए। शिवम दुबे (25) और अंबाती रायुडू (23) के महत्वपूर्ण योगदान से टीम को फायदा पहुंचा। धोनी ने (9 गेंद पर 20 रन) स्कोर को 8 विकेट के नुकसान पर 167 पहुंचाने में काफी मदद की।

जडेजा (4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट) और मोईन अली (4 ओवर में 16 रन) ने बीच के ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को रन बनाने नहीं दिया। इसके बाद मथीशा पार्थिराना (3-37) और दीपक चाहर (2-28) ने दिल्ली कैपिटल्स को 140/8 पर रोक दिया जिससे मेजबान टीम यानि सीएसके को बुधवार रात 27 रन से जीत दिलाने में मदद मिली। जडेजा को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया।

धोनी ने कहा कि जडेजा और अली मध्यक्रम में कुछ देर तक टिके रहे जिससे टीम को काफी फायदा मिला। धोनी ने बुधवार को मैच के बाद कहा, “अच्छी बात ये है कि मोइन और जड्डू बल्लेबाजी के लिए उतरे। जैसे-जैसे हम अंतिम चरण के करीब आते जा रहे हैं, सभी मैदान पर कुछ देर टिक रहे हैं। हमें अपनी बल्लेबाजी से खुश होना चाहिए।”

धोनी ने कहा कि दूसरे हाफ में पिच के ज्यादा टर्न लेने से उनके स्पिनरों को काफी मदद मिली।धोनी ने कहा, “दूसरे हाफ में पिच टर्न लेने लगा। हमारे स्पिनर कुछ अन्य गेंदबाजों की तुलना में बहुत अधिक सीम का उपयोग करते हैं। मैं चाहता था कि गेंदबाज अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंद फेंके लेकिन हर गेंद पर विकेट की तलाश न करें। मुझे लगता है कि 166-170 एक अच्छा स्कोर था।”प्रारंभिक दौर में चेन्नई के दो मैच बाकी हैं – पहला एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ और दूसरा दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें