राजकोट: भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान के राजकोट में इंगलैंड के खिलाफ तीसरे टैस्ट में टैस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने की संभावना है। तीसरे टैस्ट से पहले पहले अभ्यास सत्र में ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग अभ्यास करते देखा गया।
खराब फॉर्म से गुजर रहे भरत की जगह ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है। केएस भरत ने इंगलैंड के खिलाफ पहले दो टैस्ट खेले और कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने चयनकत्र्ताओं को उनका विकल्प तलाशने की सलाह दी। पहले दो मैचों में केएस भरत ने 102 रन बनाए थे, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 41 रन था।
पहले टैस्ट में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम में शामिल किए गए सरफराज खान खेल के लंबे प्रारूप में डेब्यू करते नजर आ सकते हैं। सरफराज ने पहले अभ्यास सत्र में ज्यादातर समय नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए बिताया। वह पहली स्लिप पर तैनात होकर स्लिप फीलिं्डग का अभ्यास भी कर रहे थे।

