Site icon Dainik Savera Times

दीक्षा आयरिश ओपन में सातवें स्थान पर रही 

डबलिन: भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने अच्छी शुरूआत के बाद लय खो दी और आखिरी दौर में दो अंडर 70 के स्कोर के साथ केपीएमजी महिला आयरिश ओपन में सातवें स्थान पर रही। वह इस साल छठी बार शीर्ष दस में रही है। इसके साथ ही वह लेडीज यूरोपीय टूर के आर्डर आफ मेरिट में तीसरे स्थान पर पहुंच गई ।
उन्होंने अदिति अशोक की जगह ली जो एलईटी और अमेरिका में लेडीज पीजीए दोनों खेल रही हैं। सत्र के आखिर में शीर्ष चार में रहने वालों को लेडीज पीजीए टूर कार्ड मिलेगा।स्मिला टार्निंग सोंडरबाय दस अंडर 62 का स्कोर करके शीर्ष पर रही। भारत की त्वेसा मलिक संयुक्त 36वें, वाणी कपूर संयुक्त 54वें और रिधिमा दिलावारी 69वें स्थान पर रही । अमनदीप द्राल कट में प्रवेश से चूक गई थी।
Exit mobile version