Last Updated: November 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिनेश कार्तिक को इस क्रिकेटर ने दिया था धोखा, तलाक करवा उसकी पत्नी से खुद की शादी

January 19, 2023

दिनेश कार्तिक को इस क्रिकेटर ने दिया था धोखा, तलाक करवा उसकी पत्नी से खुद की शादी

नई दिल्ली : अक्सर ऐसा होता है कि एक दोस्त अपने जिगरी दोस्त को देखा कर उसकी पत्नी से शादी कर लेता है। ऐसा ही कुछ हुआ है भारतीय टीम के दो स्टार क्रिकेटरों के बीच। दोनों ने एक ही टीम के लिए कई सालों तक साथ में घरेलू क्रिकेट खेला। इसी बीच दोनों की दोस्ती भी बेहद खास हो गई, लेकिन तभी दोनों के बीच एक ऐसा लव ट्रायंगल आ गया, जिसने न सिर्फ उनकी दोस्ती खत्म की बल्कि उनकी जिंदगी भी बर्बाद कर दी। हम आपको टीम इंडिया के ऐसे क्रिकेटरों की दोस्ती, प्यार और धोखे की कहानी बताने जा रहे हैं।

भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और मुरली विजय एक ऐसे लव ट्रायंगल में फंस गए, जिससे उनकी दोस्ती हमेशा के लिए खत्म हो गई। एक समय दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे लेकिन मुरली विजय की वजह से दिनेश का तलाक हो गया। इस तलाक के साथ ही दो बेहद अच्छे दोस्तों की दोस्ती भी हमेशा के लिए टूट गई।

साल 2007 में 21 वर्षीय दिनेश कार्तिक ने अपनी बचपन की दोस्त निकिता वंजारा को जीवनसाथी चुना। वहीं 2012 में, तमिलनाडु कर्नाटक के खिलाफ एक रोमांचक विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान दिनेश कार्तिक को अपनी पत्नी निकिता और दोस्त मुरली विजय के अफेयर के बारे में पता चला। विजय और निकिता के अफेयर के बारे में जानने के बाद दिनेश कार्तिक तबाह हो गए और उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया।

2012 में दिनेश कार्तिक से तलाक के बाद निकिता और मुरली विजय ने उसी साल शादी कर ली। 2013 में विजय और निकिता के सबसे बड़े बेटे का जन्म हुआ। कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि निकिता ने जब दिनेश को तलाक दिया था तब वह प्रेग्नेंट थीं और बच्चा मुरली विजय का था। इसके बाद निकिता और मुरली 2014 और 2017 में दोबारा माता-पिता बने। इस घटना के बाद मुरली विजय और दिनेश कार्तिक कभी साथ नहीं खेले। हालांकि, 2018 में दोनों को एक साथ इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना गया था। उन दोनों के लिए यह बहुत ही अजीब पल था। कहा गया कि इस दौरे पर दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें