Site icon Dainik Savera Times

भारतीय तैराकों का एशियाई खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन जारी

हांगझोउ: भारत के तैराकों का एशियाई खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और बुधवार को कोई भी भारतीय तैराक अपनी स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया। ओलंपियन माना पटेल महिला 100 मीटर बैकस्ट्रोक में तीसरी हीट में एक मिनट 3.55 सेकेंड के साथ पांचवें और कुल 13वें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं। नीना वेंकटेश भी महिला 100 मीटर बटरफ्लाई में अपनी हीट में चौथे और कुल 14वें स्थान पर रहते हुए स्पर्धा से बाहर हो गईं।

शीर्ष आठ तैराक फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं। श्रीहरि नटराज पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में एक मिनट 49.05 सेकेंड के साथ कुल 10वें स्थान पर रहे और उन्हें फाइनल के लिए दूसरा रिजर्व खिलाड़ी रखा गया है। लिनेशा भी महिला 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में पदक दौर में जगह बनाने में विफल रहीं। वह अपनी हीट में एक मिनट 15.60 सेकेंड के साथ छठे स्थान पर रहीं।

Exit mobile version