Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Djokovic और Swiatek अगले दौर में, Tsitsipas और रूड हारे 

August 31, 2023

Djokovic और Swiatek अगले दौर में, Tsitsipas और रूड हारे 
न्यूयॉर्क: नोवाक जोकोविच और इगा स्वियातेक ने भीषण गर्मी और उमर के बीच सीधे सेटों में जीत दर्ज करके अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। दूसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच ने 76वीं रैंंिकग वाले स्पेन के बर्नाबे जापाटा मिरालेस को 6 . 4, 6 . 1, 6 . 1 से हराया । वहीं पिछले साल के उपविजेता कैस्पर रूड को चीन के झांग झिझेन ने हराया और एटीपी रैंंिकग में शीर्ष पांच में शामिल किसी खिलाड़ी को हराने वाले वह पहले चीनी खिलाड़ी बन गए।
झांग ने पांचवीं वरीयता प्राप्त रूड को 6 . 4, 5 . 7, 6 . 2, 0 . 6, 6 . 2 से हराया । अब उनका सामना आस्ट्रेलिया के रिंकी हिजिकाटा से होगा।  वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त गत चैम्पियन पोलैंड की स्वियातेक ने आस्ट्रेलिया की डारिया साविले को 6 . 3, 6 . 4 से मात दी । यहां 2009 में उपविजेता रही कैरोलिना वोज्नियाकी ने दो बार की विम्बलडन चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा को 7 . 5, 7 . 6 से मात दी।
सातवीं वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास हालांकि उलटफेर का शिकार हो गए जिन्हें स्विटजरलैंड के क्वालीफायर डोमिनिक स्टिकर ने 7 . 5, 6 . 7, 6 . 7, 7 . 6, 6 . 3 से मात दी।  इससे पहले अमेरिका की छठी वरीयता प्राप्त कोको गॉ ने रूस की 16 वर्ष की मीरा आंद्रीवा को 6 . 3, 6 . 2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई । अब उनका सामना बेल्जियम की 32वीं वरीयता प्राप्त एलिसे मर्टेंस से होगा जिसने अमेरिका के डेनियेले कॉलिंग को 3 . 6, 7 . 6, 6 . 1 से हराया ।
तीन साल पहले यहां खिताब जीत चुके डोमिनिक थीम अमेरिका के बेन शेल्टन के खिलाफ मैच से रिटायर हो गए । वहीं फ्रांस के वाइल्ड कार्डधारी बेंजामिन बोंजी ने 28वीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टोफर यूबैंक्स को 7 . 6, 2 . 6, 6 . 2, 7 . 6 से हराया। चौथी वरीयता प्राप्त एलेना रिबाकिना को वॉकओवर मिला चूंकि आस्ट्रेलिया की एजला टोमजानोविच ने मैच से पहले ही नाम वापिस ले लिया । दसवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा ने पोलैंड की मैगडलीना फ्रेच को 6 . 3, 6 . 3 से हराया। वहीं स्विटजरलैंड की 15वीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेंचिच ने ब्रिटेन की क्वालीफायर यूरिको लिली को 6 . 3,6 . 3 से मात दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें