Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

जोकोविच मोंटे कार्लो मास्टर्स के तीसरे दौर में

April 12, 2023

जोकोविच मोंटे कार्लो मास्टर्स के तीसरे दौर में

मोंटे कार्लो: विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने कोर्ट पर विजयी वापसी करते हुए मोंटे कार्लो मास्टर्स के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने रूसी क्वालीफायर इवान गाखोव को 7-6(5), 6-2 से हराया। जोकोविच का एक महीने से ज्यादा समय में यह पहला टूर्नामेंट है। उन्होंने पिछले दो एटीपी 1000 मास्टर्स इवेंट्स-इंडियन वेल्स और मियामी ओपन- नहीं खेले थे।

उन्हें वेक्सिनेशन को लेकर अमेरिका में प्रवेश देने से इंकार किया गया था। पहले राउंड में बाई मिलने के बाद विश्व के नंबर एक खिलाड़ी को 198वें नंबर के खिलाड़ी गाखोव से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। लेकिन जोकोविच ने पहला सेट टाई ब्रेक में जीतने के बाद दूसरा सेट आसानी से जीत लिया।

जोकोविच का यह एटीपी टूर स्तर का 1254वां मैच था जबकि गाखोव का तीसरा। जोकोविच अपने 39वें एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब की तलाश में हैं। टॉप सीड का तीसरे राउंड में किसी इतालवी खिलाड़ी–लोरेंजो मुसेटी या लुका नार्डी से मुकाबला होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें