Site icon Dainik Savera Times

अल्कराज को हराकर जोकोविच फाइनल में, अब सिनर से होगा मुकाबला

तूरिन: विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कार्लोस अल्कराज को सीधे सेटों में हराकर एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना स्थानीय खिलाड़ी यानिक सिनर से होगा।  जोकोविच ने शीर्ष रैंकिंग के दो खिलाड़ियों के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में अल्कराज को 90 मिनट से भी कम समय में 6-3 6-2 से पराजित किया।

अब उनका प्रयास रिकॉर्ड सातवीं बार एटीपी फाइनल्स का खिताब जीतना होगा। इससे पहले सेमीफाइनल के एक अन्य मुकाबले में सिनर ने दानिल मेदवेदेव को 6-3 6-7(4) 6-1 से हराया था। साल के शीर्ष आठ खिलाड़ियों के बीच खेली जाने वाली सत्र की इस अंतिम प्रतियोगिता में जोकोविच ने अभी तक छह खिताब जीते हैं और वह रोजर फेडरर की बराबरी पर हैं।

दूसरी तरफ सिनर इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाले इटली के पहले खिलाड़ी हैं। सिनर इस सप्ताह के शुरू में जोकोविच को हराया था। फाइनल मुकाबले में र्सिबया के खिलाड़ी को सिनर के अलावा दर्शकों से मिलने वाली चुनौती का भी सामना करना होगा।

 

Exit mobile version