Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जोकोविच ने जीत के साथ की अमेरिकी ओपन में वापसी

August 30, 2023

जोकोविच ने जीत के साथ की अमेरिकी ओपन में वापसी

 

न्यूयॉर्क: सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अमेरिकी ओपन 2023 के शुरुआती दौर में फ्रांस के एलेक्जेंडर मूलर को हराकर अपने 24वें ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर पहला कÞदम बढ़ा लिया है। विश्व नंबर एक जोकोविच ने सोमवार को खेले गये मुकाबले के शुरुआती छह गेम जीतकर ज़ोरदार शुरुआत की और अंतत: विश्व नंबर 84 पर 6-0, 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की।

जोकोविच ने मैच के बाद कहा, ‘पहले सेट में मैंने बॉक्स के बाहर काफी अच्छी शुरुआत की। मैं कोर्ट पर आने के लिये उत्साहित था। (अमेरिकी ओपन में खेले हुए) दो साल हो गये हैं और यहां आर्थर ऐश कोर्ट पर आप लोगों के सामने आना हमेशा एक सम्मान और खुशी की बात है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं दूसरे और तीसरे सेट में बेहतर सर्विस कर सकता था। मैंने अपनी सर्विस का स्तर कम होने दिया और मुझे अंक अर्जित करने के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ी। फिर भी मुझे लगता है कि मैं शुरु से अंत तक अच्छा खेला। उम्मीद है कि मैं इसे अगले दौर में भी बनाए रखूंगा।

उल्लेखनीय है कि जोकोविच पिछली बार 2021 में अमेरिकी ओपन में उतरे थे, जब दानिल मेदवेदेव ने उन्हें फाइनल में हराकर साल के चौथे ग्रैंड स्लैम से वंचित कर दिया था। अमेरिका की कोविड वैक्सीन नीति के कारण जोकोविच 2022 में टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सके थे।

दूसरे दौर में जोकोविच का मुकाबला स्पेन के बर्नाबे ज़पाटा मिरालेस से होगा, जो पहले चरण में एथन क्विन को 6-4, 6-4, 6-3 से हराकर आ रहे हैं। दिन के अन्य मुकाबलों में यूनान के स्टेफानोस सितसिपास ने कनाडा के मिलोस राओनिक को 6-2, 6-3, 6-4 से हराया। अमेरिका के टॉमी पॉल ने स्टेफानो त्रावाग्लिया को 6-2, 6-3, 4-6, 6-1 से मात दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें