Site icon Dainik Savera Times

Novak Djokovic ने परीबस ओपन से नाम लिया वापिस

कोरोना का टीका लगवाये बिना अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलने के बाद शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने बीएनपी परीबस ओपन टेनिस से नाम वापिस ले लिया है । टूर्नामेंट के आयोजकों ने रविवार की रात को यह घोषणा की । टूर्नामेंट बुधवार से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा । अमेरिका में कोरोना से जुड़े प्रतिबंध 11 मई को खत्म होंगे जिसके बाद विदेशी यात्री टीके के बिना भी यहां आ सकेंगे । जोकोविच के बाहर होने से निकोलोज बासिलाश्विली को खेलने का मौका मिला है ।

Exit mobile version