Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका में दो साल बाद पहला एकल मैच जीते जोकोविच

August 17, 2023

अमेरिका में दो साल बाद पहला एकल मैच जीते जोकोविच
 मेसन: तेईस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने 2021 के बाद अमेरिका में पहला एकल मैच जीता । उन्होंने अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन में हराया जब कमर में चोट के कारण स्पेन के इस खिलाड़ी को दूसरे सेट में ही कोर्ट छोड़ना पड़ा। दूसरी रैंकिंग वाले जोकोविच ने पहला सेट 6 . 4 से जीता और दूसरे में दो अंक से आगे थे ।
डेविडोविच को इसके बाद दर्द उठा और मैच 46 मिनट में ही खत्म हो गया।  कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण जोकोविच पिछले दो साल में अमेरिका में नहीं खेल सके थे। वह यहां 2019 के बाद पहली बार खेल रहे हैं । वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन 2020 में न्यूयॉर्क में खेला गया था। चौथी रैंकिंग वाले स्टेफानोस सिटसिपास ने अमेरिका के बेन शेल्टन को 7 . 6, 7 . 6 से मात दी।
महिला वर्ग में शीर्ष रैंकिंग वाली इगा स्वियातेक ने अमेरिकी क्वालीफायर डेनियेले कोलिस को 6 . 1, 6 . 0 से हराया । अब उनका सामना झेंग किनवेन से होगा जिसने 43 वर्ष की वीनस विलियम्स को 1 . 6, 6 . 2, 6 . 1 से मात दी । महिला वर्ग में ही 18 वर्ष की लिंडा नोस्कोवा ने नौवीं रैंकिंग वाली पेत्रा क्वितोवा को 3 . 6, 6 . 2, 6 . 4 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। वहीं चौथी रैंकिंग वाली एलेना रिबाकिना ने येलेना ओस्टापेंको को 6 . 7, 6 . 2, 6 . 4 से हराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें