Site icon Dainik Savera Times

क्रिप्टो, जुए का प्रचार न करें WPL टीमें: BCCI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की पांचों फ्रेंचाइजियों को क्रिप्टोकरेंसी, सट्टेबाजी, जुआ या तंबाकू कंपनियों का प्रचार न करने का आदेश दिया है। क्रिकेट समाचार वेबसाइट क्रिकबज़ के अनुसार, बीसीसीआई ने एक वाणिज्यिक नियमावली जारी करते हुए टीमों को चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित कंपनियों के साथ संबंध स्थापित करने या जर्सी पर उनका प्रचार करने से उनके विरुद्ध ‘दंडात्मक उपाय’ अपनाये जा सकते हैं। बीसीसीआई ने आदेश दिया है कि टीमें डब्ल्यूपीएल शुरू होने से 10 पहले अपने सभी वाणिज्यिक समझौतों की सूची बोर्ड को उपलब्ध करायें।

Exit mobile version