Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दूसरे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा के पूर्ण फिटनेस हासिल करने पर संदेह

December 20, 2022

दूसरे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा के पूर्ण फिटनेस हासिल करने पर संदेह

ढाका: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एकदिवसीय शृंखला के दौरान ऊंगली में लगी चोट से पूरी तरह उबरने में विफल रहे हैं और बंगलादेश के खिलाफ वीरवार से शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टैस्ट मैच में उनकी उपलब्धि पर संदेह है। टैस्ट शृंखला से पहले खेली गई एकदिवसीय शृंखला के दूसरे मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान उनका बायां अंगूठा चोटिल हो गया था। भारत ने लोकेश राहुल की अगुवाई में चटगांव में खेला गया पहला टेस्ट मैच 188 रन से जीता था।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘रोहित दूसरे टैस्ट मैच के लिए अभी ढाका नहीं पहुंचे हैं, उनकी हथेलियों में सूजन है और वह दर्द महसूस कर रहे हैं। इस बात की संभावना कम है कि वह टैस्ट मैच खेलें।’ भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर लगातार दूसरी बार विश्व टैस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें