Site icon Dainik Savera Times

Dr. Mansukh Mandaviya ने खेल में सहयोग को लेकर डगलस के साथ समझौते पर किये हस्ताक्षर

नयी दिल्ली: केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सोमवार को सेंट क्रिस्टोफर और नेविस फेडरेशन सरकार के विदेश मंत्री डॉ. डेन्जिल डगलस के साथ खेल मामलों में सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की और इसको लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। आज हुये इस समझौते के तहत दोनों पक्ष एथलीटों और एथलेटिक टीमों का प्रशिक्षण और प्रतियोगिता, कोचों के लिए प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता, खेल नेताओं, अधिकारियों, खेल प्रशासकों, पेशेवरों, तकनीशियनों और खेल सहायक कर्मियों के आदान-प्रदान कार्यक्रम और दौरे, बैडमिंटन, निशानेबाजी, कुश्ती, कबड्डी और एथलेटिक्स सहित विभिन्न विषयों में युवा/जूनियर का आदान-प्रदान, खेल विज्ञान कर्मियों के लिए प्रशिक्षण, आदान-प्रदान और अनुलग्नक कार्यक्रम और खेल विज्ञान में अन्य विकास सहायता, कोच शिक्षा, पाठ्यक्रम विकास, खेल शिक्षा, खेल प्रबंधन और खेल अवसंरचना विकास और प्रबंधन के क्षेत्रों में प्रशिक्षण सहित कई प्रमुख क्षेत्र में खेलों को लेकर सहयोग करेंगे।

Exit mobile version