Site icon Dainik Savera Times

ड्रैगन बोट चैंपियनशिप: हरियाणा पहले, पंजाब दूसरे, दिल्ली तीसरे स्थान पर

चंडीगढ़: पंजाब में चंडीगढ़ के सुखना लेक पर सम्पन्न हुई तीन दिवसीय 10वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैम्पियनशिप में हरियाणा ने आठ स्वर्ण और एक रजत पदक जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया।

चैम्पियनशिप में पंजाब एक स्वर्ण, सात रजत पदक जीतकर दूसरे तथा दिल्ली एक रजत और दो कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। विजेता टीमों को ड्रैगन बोट महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शर्मा ने पुरस्कृत किया। उन्होंने ड्रैगन बोट के प्रति युवाओं में बढ़ रही रुचि पर प्रसन्नता जाहिर की और खिलाड़ियों और खेल प्रबंधन में लगे महासंघ के पदाधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, उससे ज्यादा बढ़कर प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का जोश देखने को मिला।

Exit mobile version