Site icon Dainik Savera Times

स्पेनिश लीग फुटबॉल में मैड्रिड और बेटिस के बीच का मैच हुआ ड्रॉ

कोपा डेल रे सेमीफाइनल के पहले चरण में मैड्रिड को 1. 0 से हराने वाली बार्सीलोना ने स्पेनिश लीग फुटबॉल में वालेंशिया को एक गोल से हराकर दूसरे स्थान पर काबिज मैड्रिड पर नौ अंक की अहम बढत ले ली । वहीं मैड्रिड ने रीयाल बेटिस से गोलरहित ड्रॉ खेला । बार्सीलोना के लिये पहले हाफ में विजयी गोल राफिन्हा ने दागा । वहीं दूसरे मैच में मैड्रिड ने गेंद पर नियंत्रण बनाये रखा लेकिन विनिशियस जूनियर, करीम बेंजीमा और रौद्रिगो गोल करने में नाकाम रहे ।बार्सीलोना और मैड्रिड आखिरी लीग मैच 19 मार्च को कैंप नोउ में खेलेंगे ।अन्य मैचों में वालाडोलिड ने एस्पानियोल को 2 . 1 से हराया । वहीं रायो वालेकानो ने एथलेटिक बिलबाओ से गोलरहित ड्रॉ खेला ।

 

Exit mobile version