Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

टी20 विश्व कप से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौट सकते हैं डु प्लेसी

December 6, 2023

टी20 विश्व कप से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौट सकते हैं डु प्लेसी

अबुधाबी: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसी ने संकेत दिया है कि वह अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं । डुप्लेसी ने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका के सफेद गेंद के कोच रॉब वाल्टर से पिछले कुछ समय से संपर्क में हैं । उन्होंने आखिरी बार टी20 मैच 2020 में खेला था जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिये आखिरी मैच फरवरी 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेला था ।

उन्होंने अबुधाबी टी10 लीग के प्रसारक से कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौट सकता हूं । हम पिछले कुछ समय से इस पर बात कर रहे हैं । मैने नये कोच से इस पर बात की है । अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में संतुलन देखना होगा ।’’ डुप्लेसी ने दुनिया भर की टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया है । उन्होंने इस साल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये 14 मैचों में 730 रन बनाये और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे ।

उन्होंने 2014 और 2016 टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की लेकिन सफेद गेंद क्रिकेट से आधिकारिक तौर पर संन्यास नहीं लेने के बावजूद उनका पिछले दो टूर्नामेंटों में चयन नहीं हुआ । वाल्टर ने सोमवार को कहा था कि डु प्लेसी, ंिक्वटोन डिकॉक और रिली रोसोयू का टी20 विश्व कप में चयन हो सकता है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें