Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Duleep Trophy 2025: इस तारीख से दलीप ट्रॉफी 2025-26 का होगा आगाज, जानें 6 टीमों के बीच खिताबी जंग

August 27, 2025

Duleep Trophy 2025: इस तारीख से दलीप ट्रॉफी 2025-26 का होगा आगाज, जानें 6 टीमों के बीच खिताबी जंग

Duleep Trophy 2025: भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत इस बार दलीप ट्रॉफी 2025-26 से होने जा रही है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 28 अगस्त से शुरू होगा और 11 सितंबर को फाइनल मुकाबले के साथ इसका समापन होगा। दलीप ट्रॉफी हमेशा से भारतीय क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और चयनकर्ताओं की नजर में आने का बड़ा मंच रहा है। इस बार भी क्रिकेट प्रेमियों को कई रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।

6 जोनल टीमें खिताब की दावेदार

इस बार दलीप ट्रॉफी में कुल छह जोनल टीमें हिस्सा ले रही हैं –

1. नॉर्थ जोन
2. साउथ जोन
3. वेस्ट जोन
4. ईस्ट जोन
5. सेंट्रल जोन
6. नॉर्थ-ईस्ट जोन

बता दें कि इस टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 2 क्वार्टर फाइनल, 2 सेमीफाइनल और 1 फाइनल शामिल है। सभी मैच नॉकआउट होंगे यानी हारने वाली टीम सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

डिफेंडिंग चैंपियन साउथ जोन को सेमीफाइनल में सीधी जगह

पिछले साल के प्रदर्शन के आधार पर साउथ जोन और वेस्ट जोन को सीधे सेमीफाइनल में जगह दी गई है। साउथ जोन पिछले सीजन की विजेता रही थी, जिसने फाइनल में वेस्ट जोन को 75 रनों से मात दी थी। इस बार भी साउथ जोन खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि वेस्ट जोन अपनी पिछली हार का बदला लेने के लिए तैयार है।

इस सीजन के कप्तान

नॉर्थ जोन – शुभमन गिल (अगर एशिया कप स्क्वॉड में व्यस्त हुए तो उनकी जगह अंकित कुमार कप्तानी करेंगे)
साउथ जोन – तिलक वर्मा
वेस्ट जोन – शार्दुल ठाकुर
ईस्ट जोन – ईशान किशन (उपकप्तान अभिमन्यु ईश्वरन)
सेंट्रल जोन – ध्रुव जुरैल
नॉर्थ ईस्ट जोन – रोंगसेन जोनाथन

सभी टीमों का स्क्वॉड

साउथ जोन: तिलक वर्मा (कप्तान), मोहम्मद अजहरुद्दीन (उप-कप्तान), तन्मय अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, मोहित काले, सलमान निजार, नारायण जगदीसन, त्रिपुराना विजय, आर साई किशोर, तनय त्यागराजन, विजयकुमार वैशाक, निधिश एमडी, रिकी भुई, बासिल एनपी, गुरजापनीत सिंह, स्नेहल कौथंकर

ईस्ट जोन: ईशान किशन (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप-कप्तान), संदीप पटनायक, विराट सिंह, डेनिश दास, उत्कर्ष सिंह, मनीषी, सूरज सिंधु जयसवाल, मुकेश कुमार, आकाश दीप, मोहम्मद शमी, श्रीदाम पॉल, शरणदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, रियान पराग।

वेस्ट जोन:शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, आर्या देसाई, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, रुतुराज गायकवाड़, जयमीत पटेल, मनन हिंगराजिया, सौरभ नवाले (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, धर्मंद्रसिंह जडेजा, तुषार देशपांडे, अर्जन नागवासवाला

नॉर्थ जोन: शुभमन गिल (कप्तान), शुभम खजूरिया, अंकित कुमार (उपकप्तान), आयुष बडोनी, यश ढुल, अंकित कलसी, निशांत संधू, साहिल लोत्रा, मयंक डागर, युद्धवीर सिंह चरक, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, कन्हैया वधावन

सेंट्रल जोन: ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), रजत पाटीदार*, आर्यन जुयाल, दानिश मालेवार, संजीत देसाई, कुलदीप यादव, आदित्य ठाकरे, दीपक चाहर, सारांश जैन, आयुष पांडे, शुभम शर्मा, यश राठौड़, हर्ष दुबे, मानव सुथार, खलील अहमद

नॉर्थ ईस्ट जोन: रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), अंकुर मलिक, जाहू एंडरसन, आर्यन बोरा, तेची डोरिया, आशीष थापा, सेडेझाली रुपेरो, कर्णजीत युमनाम, हेम छेत्री, पलजोर तमांग, अर्पित सुभाष भटेवरा (विकेटकीपर), आकाश चौधरी, बिश्वोरजीत कोंथौजाम, फेइरोइजाम जोतिन, अजय लामाबाम सिंह

नॉकआउट फॉर्मेट में होगा रोमांच

बता दें कि इस बार दलीप ट्रॉफी का पूरा सीजन नॉकआउट फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस वजह से हर मैच अहम होगा और खिलाड़ियों पर दबाव भी अधिक रहेगा। जो टीम गलती करेगी, वह सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें