Site icon Dainik Savera Times

दुनिथ वेल्लालागे श्रीलंका में भविष्य का सबसे बड़ा सितारा: मलिंगा

कोलंबो: श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने दुनिथ वेल्लालागे को प्रतिभा का धनी बताते हुये कहा कि युवा खिलाड़ी से श्रीलंका क्रिकेट की उम्मीदें बढ़ गयी हैं और वह अगले एक दशक में श्रीलंका के सबसे सफल हरफनमौला खिलाड़ी बनने की राह पर हैं। मंगलवार को एशिया कप में भारत के पांच अहम विकेट चटकाने के साथ बल्लेबाजी से भी क्रिकेट दिग्गजों को प्रभावित करने वाले वेल्लालागे की मलिंगा ने तारीफ करते हुये कहा कि 20 वर्षीय खिलाड़ी की प्रतिभा से वह खासे अभिभूत है। उन्होने कहा “यह कहना उचित है कि श्रीलंका ने आज 12 खिलाड़ियों के साथ खेला। दुनिथ कितना अच्छा था। उनके युवा कंधों पर हरफनमौला कौशल की जिम्मेदारी है। मेरा मानना ​​है कि वह अगले दशक में वनडे में श्रीलंका के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनने की राह पर हैं।”

Exit mobile version