Site icon Dainik Savera Times

गोकुलम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा ईस्ट बंगाल

 

कोलकाता: ईस्ट बंगाल एफसी ने डूरंड कप 2023 के क्वार्टरफाइनल में गुरुवार को गोकुलम केरल एफसी को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विवेकानंद युवा भारती क्रिड़ांगन पर खेले गये मुकाबले में विजेता टीम के लिये जॉर्डन एल्सी (पहला मिनट) ने गोल किया, जबकि और बोबा अमीनो (57वां मिनट) ने गोकुलम के लिये गोल दागा।

इस बराबरी के मुकाबले में बोबा ने 77वें मिनट में एक आत्मघाती गोल किया जो गोकुलम की हार का कारण बना। स्कोर 1-1 पर बराबर होने के बाद ईस्ट बंगाल गेंद गेंद को अपने कब्ज़े में रख गोकुलम पर दबाव बना रही थी। मैच के 77वें मिनट में निशु कुमार की खेली हुई गेंद दुर्भाग्य से बोबा के पांव से लगकर गोकुलम के गोलपोस्ट में ही दर्ज हो गई।

बोबा के इस आत्मघाती गोल के बाद ईस्ट बंगाल ने अच्छा बचाव किया और गोकुलम के हमलावरों को कोई मौका नहीं बनाने दिया। क्लिटन सिल्वा इंजरी टाइम में गोकुलम के लिये बराबरी का गोल कर सकते थे लेकिन उनका हेडर चूकने के साथ ही ईस्ट बंगाल ने बाकी मैच आसानी से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। डूरंड कप के तीसरे क्वार्टरफाइनल में शनिवार को चेन्नईयिन एफसी का सामना एफसी गोवा से होगा।

Exit mobile version