Site icon Dainik Savera Times

एलीट प्रो 373 बास्केटबॉल लीग 28 सितंबर से होंगे शुरू

 

नई दिल्ली: भारत के चोटी के खिलाड़ी 28 सितंबर से एक अक्टूबर तक नोएडा में होने वाली एलीट प्रो 3७3 बास्केटबॉल लीग में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला टीम हिस्सा लेंगी। पुरुष वर्ग में 16 और महिला वर्ग में छह टीम खेलेंगी। प्रत्येक टीम में छह खिलाड़ी होंगे।

पुरुष वर्ग की टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से राउंड रोबिन के आधार पर शीर्ष पर रहने वाली दो टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी। महिला लीग की टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है जिनमें से चार टीम नॉकआउट चरण में जगह बनाएंगी।

Exit mobile version