Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंग्लैंड के इस दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जीत चुके 2 वर्ल्ड कप

September 9, 2024

इंग्लैंड के इस दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जीत चुके 2 वर्ल्ड कप

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उनका यह फैसला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर रहने के ठीक बाद आया है। मोईन ने आखिरी बार गयाना में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत से हार के दौरान इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था।

मोईन ने डेली मेल को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मैं 37 साल का हो गया हूं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सफेद गेंद सीरीज के लिए मेरा चयन नहीं हुआ। मैंने इंग्लैंड के लिए काफी क्रिकेट खेला है और अब अगली पीढ़ी का समय है, जैसा मुझे समझाया गया. मुझे लगा यह सही समय है, मैंने अपना योगदान दे दिया है।”

उन्होंने कहा, “मुझे बहुत गर्व है। जब आप पहली बार इंग्लैंड के लिए खेलते हैं, तो आपको नहीं पता होता कि आपको कितने मैच खेलने हैं। इसलिए लगभग 300 मैच खेलना… मेरे शुरुआती कुछ साल टेस्ट क्रिकेट के इर्द-गिर्द ही बीते। जब इयोन मोर्गन ने वनडे क्रिकेट की कमान संभाली, तो यह और भी मजेदार हो गया। लेकिन टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट था।”

2014 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले मोईन ने इंग्लैंड के लिए 68 टेस्ट, 138 वनडे और 92 टी 20 में बतौर ऑलराउंडर खेला। इंग्लैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय फॉर्मेट में मोईन ने 6678 रन, 8 शतक, 28 अर्धशतक बनाये और 366 विकेट लिए।

37 वर्षीय खिलाड़ी पिछले साल एशेज के बाद दूसरी बार टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे। सबसे पहले उन्होंने सितंबर 2021 में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। लेकिन, कप्तान बेन स्टोक्स, मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम और प्रबंध निदेशक रॉब की के साथ चर्चा के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया और पिछले साल एशेज के लिए इंग्लैंड की पुरुष टेस्ट टीम में शामिल हो गए। मोईन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलते रहेंगे और उनका इरादा है कि आगे जाकर वह कोचिंग में भी करियर बनाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें