Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंगलैंड के बल्लेबाज Joe Root ने कहा- हम टीम बैठक की जगह खिलाड़ियों से संवाद को प्राथमिकता दे रहे

February 8, 2024

इंगलैंड के बल्लेबाज Joe Root ने कहा- हम टीम बैठक की जगह खिलाड़ियों से संवाद को प्राथमिकता दे रहे

विशाखापत्तनम: इंगलैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने कहा कि बेन स्टोक्स के नेतृत्व में इंगलैंड की टीम में अब बैठक करने की जगह खिलाड़ियों से जरूरत के मुताबिक संवाद करने को प्राथमिकता दी जाती है। इंगलैंड और भारत के बीच खेली जा रही 5 मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है।

रूट ने कहा, ‘हम अब टीम बैठक नहीं करते हैं। यह टीम में होने वाली अच्छी चीजों में से एक है कि हम खेल से दूर अपनी सारी बातचीत कैसे करते हैं।’ इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘हमें अब ‘मीटिंग रूम’ में नहीं बैठना होता है। मुझे लगता है कि आप खाने के टेबल पर या कॉफी पीते समय अपनी भावनाओं को ज्यादा अच्छे से व्यक्त कर सकते हैं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें