Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंगलैंड के गेंदबाज Mark Wood चोटिल होने के कारण पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दौरे से बाहर

September 8, 2024

इंगलैंड के गेंदबाज Mark Wood चोटिल होने के कारण पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दौरे से बाहर

लंदन: दाहिनी कोहनी में चोट के चलते इंगलैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के आगामी दौरों में नहीं खेलेंगे। वुड ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘पहले से परेशानी वाली कोहनी की नियमित जांच के दौरान मुङो यह जानकर झटका लगा कि मेरी दाहिनी कोहनी की हड्डी में कुछ तनाव है। एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में मामूली कमर की चोट के बाद, मुङो और मैडीकल टीम को लगा कि यह मेरी कोहनी की जांच कराने का एक अच्छा समय है क्योंकि इसमें थोड़ी जलन थी। मैं इसे हर तेज गेंदबाज को होने वाली सामान्य चोट के बराबर रखूंगा और जिसके माध्यम से मैं खेल रहा था।’ उन्होंने कहा ‘मैं विशेष रूप से आश्चर्यचकित हूं क्योंकि मैं टैस्ट क्रिकेट खेल रहा हूं और मैंने अपनी गति बढ़ा रखी है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें