Site icon Dainik Savera Times

England ने मैत्री मैच में स्कॉटलैंड और जर्मनी ने फ्रांस को हराया

 

ग्लासगो: स्टार स्ट्राइकर जूड बेलिनंगहैम के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने फुटबॉल में अपने सबसे पुराने प्रतिद्वंदी स्कॉटलैंड को एक मैत्री मैच में 3-1 से पराजित किया। बेलिनंगहैम ने एक गोल किया और हेरी केन को एक गोल करने में मदद की। मेजबान स्कॉटलैंड की तरफ से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया।

उसके खाते में एकमात्र गोल हैरी मैगुइरे कि आत्मघाती गोल के कारण जुड़ा। उधर डोर्टमंड में खेले गए मैत्री मैच में जर्मनी ने विश्व कप के उपविजेता फ्रांस को 2-1 से हराया। जर्मनी की टीम को शनिवार को जापान से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद उसने हैंसी फ्लिक को कोच पद से हटा दिया था।

इस बीच यूरोपीय चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग मैचों में स्पेन ने साइप्रस को 6-0 से, ऑस्ट्रिया ने स्वीडन को 3-1 से, नार्वे ने जॉर्जिया को 2-1 से, रोमानिया ने कोसोवा को 2-0 से, स्विट्जरलैंड ने एंडोरा को 3-0 से और इजराइल ने बेलारूस को 1-0 से हराया।

Exit mobile version