Site icon Dainik Savera Times

T20 अंडर 19 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत का पलड़ा इंग्लैंड पर भारी

कुआलालंपुर: भारतीय टीम अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी तो टूर्नामेंट का अपना अपराजेय अभियान जारी रखना उसका लक्षय़ होगा। पहले मैच में मेजबान मलेशिया को दस विकेट से हराने के बाद भारत ने श्रीलंका को 60 रन से और बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया। वहीं सुपर सिक्स चरण में स्कॉटलैंड को 150 रन से मात दी। निक्की प्रसाद की कप्तानी वाली टीम के लिये स्कॉटलैंड के खिलाफ जी तृषा ने 59 गेंद में 110 रन बनाये जिसमें 13 चौके और चार छक्के शामिल थे।

वहीं उनकी सलामी जोड़ीदार जी कमलिनी ने 42 गेंद में 51 रन की पारी खेली। तृषा टूर्नामेंट में पांच मैचों में 76 . 66 की औसत से 230 रन बना चुकी है। इंग्लैंड की बल्लेबाज डेविना पेरिन 131 रन बनाकर दूसरे स्थान पर है। भारत ने स्कॉटलैंड को सिर्फ 58 रन पर आउट कर दिया था। आयुषी शुक्ला ने आठ रन देकर चार, वैष्णवी शर्मा ने पांच रन देकर तीन और तृषा ने छह रन देकर तीन विकेट लिये। वैष्णवी अब तक 12 और आयुषी दस विकेट ले चुकी हैं।

टीमें : 

भारत : निक्की प्रसाद (कप्तान), सानिया शाल्के, जी तृषा, जी कमलिनी, भाविका अहिरे, ईश्वरी अवासरे, मिथिला विनोद, जोशिता वीजे, सोनम यादव, पारूनिका सिसोदिया, केसरी धृति, आयुषी शुक्ला, अनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस।

इंग्लैंड : एबी नोरग्रोव (कप्तान), फीबी ब्रेट, ओलिविया ब्रिसडेन, टिली कोर्टीन कोलमैन, ट्रूडी जॉनसन, कैटी जोंस, चालरेस लैम्बार्ट, इव ओनील, डेविना पेरिन, जेमिमा स्पेंस, चालरेट स्टब्स, अमृता सुरेनकुमार, पृषा थानावाला, एरिन थॉमस , ग्रेस थाम्पसन।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

Exit mobile version