Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ODI World Cup 2023 के बीच इंग्लैंड ने किया बदलाव…रीस टॉपली की जगह खेलेंगे ब्रायडन कार्स

October 23, 2023

ODI World Cup 2023 के बीच इंग्लैंड ने किया बदलाव…रीस टॉपली की जगह खेलेंगे ब्रायडन कार्स

 

बेंगलुरु: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच इंग्लैंड को अपने स्क्वॉड में बदलाव करना पड़ा है। तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को चोटिल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉपली की जगह टीम में शामिल किया गया है। ब्रायडन कार्स ने 2021 में इंग्लैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और अब तक 12 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 14 विकेट हैं।

उन्होंने सितंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला में अपना टी20 डेब्यू किया और शानदार गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। वह टॉपली के स्थान पर आए हैं, जिन्हें शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की 229 रनों की भारी हार के दौरान चोट लगने के बाद इंग्लैंड के शेष अभियान से बाहर कर दिया गया है।

मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड अब तक चार मैचों में से तीन हार चुका है और उसकी सेमीफाइनल में प्रवेश की संभावना फिलहाल खतरे में है। जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम का अगला मुकाबला 26 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 1996 की चैंपियन श्रीलंका से होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें