Site icon Dainik Savera Times

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता 

मुंबई: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने एकदिवसीय विश्व कप के मैच में शनिवार को यहां टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा अस्वस्थ होने के कारण इस मैच में नहीं खेल पा रहे हैं।
उनकी जगह एडेन मार्कराम टीम की अगुवाई कर रहे हैं जबकि अंतिम एकादश में रीजा हेंडरिक्स को जगह मिली है। इंग्लैंड ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। उसने बेन स्टोक्स, डेविड विली और गस एटकिंसन को अंतिम एकादश में शामिल किया है।
Exit mobile version