Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूरोपा लीग: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने सेविला से 2-2 से ड्रॉ खेला

April 14, 2023

यूरोपा लीग: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने सेविला से 2-2 से ड्रॉ खेला

मैनचेस्टर : मार्सेल सेबिजर के पहले हाफ में किए गए दो गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाइटेड यूरोपा लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाने की तरफ मजबूती से कदम आगे बढ़ा रहा था लेकिन अंतिम क्षणों की चूक के कारण उसे सेविला से क्वार्टर फाइनल के पहले चरण का मैच 2-2 से ड्रॉ खेलना पड़ा।

सेबिजर ने 14वें और 21वें मिनट में गोल करके मैनचेस्टर यूनाइटेड मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था लेकिन टाइरेल मलासिया ने 84वें मिनट में आत्मघाती गोल कर दिया। इसके बाद हैरी मैग्वायर ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में बराबरी का गोल दागा। क्वार्टर फाइनल का दूसरा चरण अगले सप्ताह स्पेन में खेला जाएगा।

इस बीच मैट्स वीफर के दूसरे हाफ में किए गए गोल की मदद से फेयेनोर्ड ने यूरोपा लीग के पहले चरण के क्वार्टर फाइनल मैच में रोमा को 1-0 से हराया। युवेंटस ने क्वार्टर फाइनल चरण के पहले मैच में डिफेंडर फेडेरिको गट्टी के 73वें मिनट में किए गए गोल से स्पोर्टिंग लिस्बन को 1-0 से पराजित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें