Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

European Football Championship 2024: जर्मनी ने स्कॉटलैंड को 5-1 से हराकर की शानदार शुरुआत

June 15, 2024

European Football Championship 2024: जर्मनी ने स्कॉटलैंड को 5-1 से हराकर की शानदार शुरुआत

म्यूनिख : फ्लोरियन विर्ट्ज़ और जमाल मुसियाला के पहले हाफ में किए गए गोल की मदद से जीत का मंच तैयार करने वाले मेजबान जर्मनी ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे स्कॉटलैंड को 5-1 से करारी शिकस्त देकर यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप (यूरो 2024) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। विर्ट्ज़ ने दसवें मिनट में जर्मनी के लिए पहला गोल किया जबकि मुसियाला ने 19वें मिनट में उसकी बढ़त दोगुनी कर दी। काई हैवर्ट ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में पेनल्टी को गोल में बदलकर मध्यांतर तक जर्मनी को 3-0 से आगे कर दिया।

जर्मनी को डिफेंडर रयान पोर्टियस की गलती के कारण यह पेनल्टी मिली थी, जिन्हें रेफरी ने लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया था। इस कारण स्कॉटलैंड को दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा था। मध्यांतर के बाद सब्सटीट्यूट निकोलस फुलक्रग ने 68वें मिनट और एमरे कैन ने इंजरी टाइम में गोल करके जर्मनी की बड़ी जीत सुनिश्चित की। स्कॉटलैंड एंटोनियो रोडिगर के 87वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल से खाता खोल पाया। जर्मनी के कप्तान इल्के गुंडोगन ने मैच के बाद कहा,‘‘हम वास्तव में इसी तरह की शुरुआत चाहते थे। मैं मैच से पहले भी जीत के प्रति अश्वस्त था। हमें दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा था और हमने वैसा प्रदर्शन किया जैसा हम चाहते थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें